जनाधार कल्याण समिति द्वारा आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता

in #firozabad2 years ago

फिरोजाबाद : जनआधार कल्याण समिति द्वारा मंगलवार को दवरई के सिविल लाइन स्थित कम्पोजिट विद्यालय में गंगा यमुना शुद्धिकरण अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पृथ्वी दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के समस्त प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया गया और सभी ने गंगा यमुना स्वच्छता का संकल्प लिया।

Dfo वीरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों व बच्चों ने रेडटेप मूवमेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान 10 बच्चों, 4 शिक्षिकाओं, एक शिक्षक ने विगत माह में पृथ्वी दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक बनाई गई पेंटिंग्स में से सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चुनाव किया। जिनमें से सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स के लिए प्रिंसी, अरुण, अनामिका को विद्यालय प्रधानाध्यापिका हेमलता सक्सेना ने पानी की बोतल, कॉपी, पेंसिल, रबड़, कटर एवं वन विभाग ने उपहार स्वरूप पौधा प्रदान कर उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनआधा कल्याण समिति सचिव प्रवीन कुमार शर्मा एवं प्रचार सचिव कश्मीर सिंह सहित कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हेमलता सक्सेना एवं सहायक प्रधानाध्यापिका लुबना वसीम, शिवानी गुप्ता, संध्या शर्मा, सुलेखा शर्मा, आकांक्षा वर्मा, प्रभा वर्मा, मिथिलेश यादव, दुर्गेश कुमार, अफजाल अहमद व अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।Screenshot_2022-05-10-15-46-59-83_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg