प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

in #firozabad2 years ago

IMG-20220513-WA0039.jpg

सिरसागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा के पास शुक्रवार दोपहर करहल की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरा के पास शुक्रवार को हादसा हो गया। बाइक सवार रघुनंदन सिंह (50) अपने ग्राम नादऊ से आटा उठाने के लिए ग्राम पुरा जा रहे थे। तभी करहल की तरफ से शिकोहाबाद की तरफ जा रही प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार रघुनंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान पुलिस टीम के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल ही घायल बाइक सवार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी सीएससी पहुंच गए।