व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत सम्मान
टूंडला। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल टूंडला नगर की नई कार्यकारणी के विस्तार (गठन) के बाद नगर के शिखराश्रम मार्केट के व्यापारियों द्वारा नगर अध्यक्ष रामतीर्थ सिंह चक के साथ-साथ व्यापार मंडल के नगर महामंत्री आदित्य जैन तथा नगर उपाध्यक्ष शिव दृष्टि रावत सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहना हुआ पहना कर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रामतीर्थ सिंह चक ने कहा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, राज्यमंत्री रविकांत गर्ग के निर्देशानुसार व्यापारियों की समस्याओं को संज्ञान में आते ही समस्या का समाधान तत्काल करने के आदेश जिला एवम नगर पदाधिकारियों को दिए गए हैं।नगर महामंत्री आदित्य जैन ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी की सुरक्षा,एवम स्वास्थ्य हेतु समय समय पर नगर में कैम्प के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाएंगे। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष शिवदृष्टि रावत का भी दुकानदारों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर पवन जैन, दीपक सलूजा, संजीव कुमार, प्रदीप जैन, उत्तम सिंह, चंद्रवीर वर्मा, अजय जैन टोनी, सोवरन सिंह, जितेन्द्र कुमार, राम यादव, संजय कुमार, नवीन जैन, इस्माइल खा, नागेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।