यमुना में डूबने से युवक की मौत परिजनों ने गाड़ी मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

in #wortheum2 years ago

यमुना में डूबने से युवक की मौत परिजनों ने गाड़ी मालिक पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

थाना न्यू आगरा क्षेत्र में यमुना में डूबे युवक की मौत के बाद परिजनों ने युवक की गाड़ी के मालिक पर धोखाधड़ी और हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी का आरोप है की युवक के साठ हजार रुपये हड़पने के लिए मालिक ने शराब पिला कर युवक को यमुना में फेंक दिया है। परिजन पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगा रहे हैं।
IMG-20220923-WA0235.jpg
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से फतेहाबाद रोड छोटी बसई के रहने वाले मनोज कुमार 28 लोडिंग टेम्पो चलाता था। मनोज की पत्नी शीतल के अनुसार बीती 21 सितंबर को पति लायर्स कालोनी निवासी सोनवीर व एक अन्य के बुलाने पर घर से 60 हजार रुपये लेकर निकाला था। मनोज ने अपने मालिक सोनवीर से लोडिंग टेम्पो खरीदा था। एक साल से वो गाड़ी की किश्त जमा कर रहा था। सोनवीर ने गाड़ी उसके नाम नहीं कि थी। 21 सितंबर को दोपहर में मनोज घर से पैसे लेकर सोनवीर का पूरा पेमेंट कर गाड़ी अपने नाम करवाने की कह रहा था।
शीतल के अनुसार उसके पति से उसकी साढ़े तीन बजे बात हुई तो उसने अपने पास पैसे होने की बात कही। इसके बाद उसका फोन नहीं उठा।

शाम साढ़े पांच बजे उनके पास लोगों का फोन आया की दो लोगों ने नगला बूढ़ी के पास यमुना किनारे पर पति मनोज को शराब पिलाकर नदी में फेंक दिया है। मौके पर जाने पर देखा तो लोगों ने दोनों को पकड़ा हुआ था। सूचना पर आई पुलिस आरोपी सोनवीर और उसके साथी को पकड़ कर ले गयी। इसके बाद उन्हें थाने से छोड़ दिया गया। शुक्रवार को शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम किया गया है।