सिंधु की झोली में स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार गोल्ड पर किया कब्जा

in #sports2 years ago

पीवी सिंधु ने 2016 ओलंपिक में रजत और 2020 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वहीं, विश्व चैंपियनशिप में वह छह पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेमों में हराया।
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने सोमवार (आठ अगस्त) को महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हरा दिया। सिंधु ने यह मुकाबला 21-15, 21-13 से अपने नाम किया। वह पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट में उन्हें मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण मिला था। तब एकल में वह साइना नेहवाल के खिलाफ फाइनल हार गई थीं।Screenshot_2022_0808_150346.jpgScreenshot_2022_0808_150346.jpg

Sort:  

Please follow me and like my News 🙏💐

Okk I follow you and like your post please you also follow and like