बलिया में एक व्यक्ति की सोते समय धारदार हथियार से हत्या

in #ballia2 years ago

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने भागीरथी राम (55) नामक व्यक्ति की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी। बदमाशो ने उसके गले और किडनी के पास बरछा से हमला किया था। सुबह भागीरथ को खून से लथपथ देख गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उभांव थाना पहुंची और जांच शुरू कर दिया।भागीरथी लोगों के दवा इलाज का काम करता था।

मृतक भागीरथी राम रात 10 बजे के आसपास खाना खाकर गर्मी के कारण घर से थोड़ी दूरी पर नगरा मार्ग के सड़क किनारे खाट लगाकर सो गया था। रात में बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। सुबह जब उसकी पत्नी जगने आई तो खून से लथपथ पति को देख दहाड़े मारकर रोने लगी। जिसके बाद घटना की खबर आग की तरह फैल गई और लोगो की भीड़ जुट गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक की पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है।IMG-20220806-WA0000.jpg