तुलसीपुर निवासी नंदलाल का शव हुआ बरामद, हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

in #basti2 years ago

तुलसीपुर निवासी नंदलाल का शव हुआ बरामद, हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्यारोपी को मुंबई पुलिस के मदद से किया गया गिरफ्तार

बस्ती- सोनहा थाने के तुलसीपुर निवासी नंदलाल गुप्ता का शव उसकी पत्नी के मायके गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के तिलया गांव के एक कुएं से बरामद हुआ। जबकि फरार हत्यारोपित नासिर को भी मुंबई पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पर उसे यहां लाया जा रहा है। सोनहा थाने के परसाखुर्द दरियापुर जंगल टोला तुलसीपुर निवासी नंदलाल गुप्ता की हत्या कर शव गायब कर दिया गया। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि 25 मई को ही कंचन गुप्ता ने अपने प्रेमी नासिर निवासी तिलिया थाना खोड़ारे गोंडा के साथ मिलकर नंदलाल हत्या कर दी। शव लेकर नासिर भाग गया और उसे कहीं गायब कर दिया। उसी दिन शव ठिकाने लगाने के बाद कंचन ने परिवार वालों को बताया कि उसके पति उससे झगड़ा करके दिल्ली चले गए। घरवाले खोजबीन करने लगे। इस बीच 31 मई को कंचन थाने पहुंची और पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जब गहराई से छानबीन करने लगी तो मृतक की आठ वर्षीय बेटी ने पोल खोल दी। उसने बताया कि मम्मी ने अपने दोस्त को बुलाकर पापा का गला चाकू से काट कर उन्हें मार दिया है। पुलिस ने जब कंचन से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने कंचन को गिरफ्तार तो कर लिया। लेकिन न तो शव बरामद हुआ और न तो मुख्य आरोपित नासिर ही गिरफ्त में आ सका। नासिर का पता लगाते हुए पुलिस टीम मुंबई पहुंची जहां से उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इधर, करीब 10 दिन बीतने के कारण तिलया गांव के कुएं से दुर्गंध आसपास फैलने लगी। तो गांव के प्रधान ने संदेह जाहिर करते हुए खोड़ारे थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव निकलवाया। जिसके बाद कंचन के माता-पिता को बुलवाया गया तो उन लोगों ने शव की शिनाख्त अपने दामाद नंदलाल गुप्ता के रूप में की। जिसके बाद यह सूचना सोनहा पुलिस को दी गई। एसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।