मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

in #churu2 years ago

Rajasthan, बाजार सफाई में अव्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने बाजार के मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध जताते हुए व्यापारियों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। सड़क जाम के कारण लगभग 1 घण्टे तक आवागमन बाधित रहा। उधर सूचना पाकर थाने के सहायक उप निरीक्षक हनुमानसिंह मीणा व कांस्टेबल सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा व्यापारियों से समझाइश कर 1 घण्टे से लगे जाम को खुलवाया। जाम खुलते ही व्यापारी नगरपालिका पहुंचे तथा वहाँ भी जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने नगरपालिका प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की अगर समय रहते सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता है तो बड़ा आन्दोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर महेश सैनी, नरपतसिंह राजपुरोहित, सुमेर सैनी, विक्की अग्रवाल, राकेश अग्रवाल,सुखदेव प्रजापत बाबूलाल रेगर, जगदीश भारद्वाज मौजुद थे।