दर्शकों ने रिजेक्ट की 'लाल सिंह चड्ढा', 2 हफ्ते में कमाए महज इतने रुपये

in #bollyword2 years ago

आमिर खान ने चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। अभिनेता को आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा गया था। हालांकि, आमिर खान की वापसी वाली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हश्र देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है। 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के 14वें दिन भी इसकी कमाई में कोई इजाफा नहीं हुआ। आज ही सिनेमाघरों में विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' रिलीज हो रही है इसके चलते कई जगहों से 'लाल सिंह चड्ढा' को हटा दिया गया है।

Laal Singh Chaddha Box Office Collection: दर्शकों ने रिजेक्ट की 'लाल सिंह चड्ढा', 2 हफ्ते में कमाए महज इतने रुपये
Author: Ruchi Vajpayee
Publish Date: Thu, 25 Aug 2022 07:53 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Aug 2022 07:53 AM (IST)
Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 14
Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 14 आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन पूरे हो गए हैं। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Laal Singh Chaddha box office collection Day 14:आमिर खान ने चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। अभिनेता को आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा गया था। हालांकि, आमिर खान की वापसी वाली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हश्र देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है। 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के 14वें दिन भी इसकी कमाई में कोई इजाफा नहीं हुआ। आज ही सिनेमाघरों में विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' रिलीज हो रही है इसके चलते कई जगहों से 'लाल सिंह चड्ढा' को हटा दिया गया है।

'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई घटने का सिलसिला जारी है। सिनेमाघरों में दर्शक इसे देखने पहुंच नहीं रहे और इस कारण इसका कलेक्शन करोड़ों से घटकर लाखों में पहुंच गया है। हालत ये है कि 14 दिनों में भी फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। फिल्म अपने दूसरे वीकेंड यानी 11वें दिन तक 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही थी। 12वें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 73 लाख कमाए थे, मंगलवार को फिल्म का बिजनेस और भी घटकर 68 लाख पहुंच गया।