क्षेत्रीय अभिलेखागार हिसार मंडल द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का हुआ समापन

in #haryana2 years ago

हिसार:आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में पटेल नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्षेत्रीय अभिलेखागार हिसार मंडल द्वारा आयोजित की गई प्रदर्शनी का बुधवार को समापन किया गया।
यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अभिलेखागार के सहायक निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में 1857 की क्रांति से संबंधित विभिन्न घटनाओं, राष्ट्रीय आंदोलन की क्षेत्रीय महान विभूतियां, ऐतिहासिक स्थलों तथा स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के शूरवीरों के योगदान का विस्तृत विवरण अभिलेखों व तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया है। इसके साथ ही आजादी की लड़ाई में महिलाओं के योगदान से संबंधित विस्तृत ब्यौरा भी दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा आम नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने इतिहास के उन पहलुओं के दर्शन किए, जो अब तक अछूते रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए, ताकि आज की पीढ़ी को ऐतिहासिक जानकारी मिल सके तथा महापुरुषों के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर भविष्य को उज्जवल बना सके। विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार ने विधिवत रूप से प्रदर्शनी का समापन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के एनएसएस प्रभारी यशपाल मोर, सुंदर सिंह, विजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, सुशीला रानी, कविता नवीन, कृष्ण लाल सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।
IMG-20220720-WA0020.jpg