4सितम्बर को दिल्ली में होने वाली "महंगाई पर हल्ला बोल महारैली"

in #desuri2 years ago

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आगामी 4 सितम्बर को दिल्ली में होने वाली "महंगाई पर हल्ला बोल महारैली"IMG-20220828-WA0157.jpg की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस भवन पाली में जिले के कांग्रेसजनो की बैठक प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त समन्वयक रमेश बोराणा की अध्यक्षता में कांग्रेसजनो की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में काँग्रेज़जनो की भागीदारी को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमे जिले के विभिन्न ब्लॉकों से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता बसों एवं विभिन्न साधनों से रवाना होकर दिल्ली रैली में भाग लेंगे।
इस दौरान पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभापती केवलचन्द गुलेच्छा, प्रदेश कांग्रेस सचिव भूराराम सीरवी, पूर्व जिलाध्यक्ष अज़ीज़ दर्द, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश साँखला, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीलम बिड़ला, खेतसिंह मेड़तिया, गांधी दर्शन समिति जिला सह संयोजक जीवराज बोराणा, वरिष्ठ नेता मोटू भाई, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष हाजी मेहबूब टी, मंगलाराम भींडर, नगेन्द्र गुर्जर, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई,मेवाराम ओड, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव एवं पार्षद आमीन अली रंगरेज़, चन्दनसिंह बारवा, इंदरसिंह निम्बाड़ा, पार्षद आनन्द सोलंकी, प्रकाश चौहान, रमेश चावला, शहजाद शेख, मोहनसिंह हेमावास, निवर्तमान प्रवक्ता रफ़ीक़ चौहान, वजीर खान, रुस्तम मिस्त्री, जयदेव सागर, लक्ष्मण कछवाहा, बाबूलाल बंजारा, चंद्रपालसिंह पुनायता, देवकिशन दहिया, पुष्पराज सोनी, सुनीता कँवर, ललित पुनाडिया, शैतान सोलंकी, प्रवीण कोठारी, प्रह्लाद कंडारा, भेराराम गुर्जर, प्रवीण पटेल राणा, हरिराम चौधरी, सुरेश जेन, सम्पत बावरी, चेनसिंह राजपुरोहीत, रणछोड़ पटेल, उम्मेदसिंह बिकरलाई सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मोजुद रहे।