खेल मैदान में किया वृक्षारोपण*।

in #desuri2 years ago

खेल मैदान में किया वृक्षारोपणIMG-20220824-WA0192.jpg
देसूरी/पाली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाम्पी के खेल मैदान में शारीरिक शिक्षक महेंद्र सिंह गेहलोत नारलाई के देखरेख में नीम के पौधे लगा कर सघन वृक्षारोपण किया गया। महेंद्र सिंह गेहलोत ने बताया कि विद्यालय खेल मैदान के चारों तरफ 251 छायादार व फुलों के पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिसके तहत पंचायत स्तर से उपलब्ध हुए 150 पौधों को विद्यालय खेल मैदान व महादेव मंदिर परिसर में उपसरपंच वालाराम मेघवाल के सहयोग से लगाएं। उसी कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्काउट गाइड गतिविधियों के तहत वृक्षारोपण किया गया जिसमें बालक-बालिकाओं ने बीस नीम के पेड़ लगाकर उनके पालन पोषण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था प्रधान हरिचरण मीणा ने कहा कि वृक्ष धरती का श्रृंगार होता है इससे हमें आक्सीजन मिलती है, हमारे दैनिक जीवन में बहुत काम आते हैं, इनसे वातावरण स्वच्छ रहता है इसलिए हमें पेड़ पौधों को नहीं काटना चाहिए ओर हमें पेड़ पौधों को अपने बच्चों की तरह पालना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरिचरण मीणा,महेंद्र सिंह गेहलोत नारलाई, श्रवण सिंह राठौड़, मोहम्मद असलम,सलेश कुमार मीणा, मुकेश कुमार मीणा, रणजीत मालवीय, मोहम्मद फारूक सहित कार्मिक मौजूद थे।

Sort:  

good