भारत यात्रा पर निकले साईकिल यात्री का किया स्वागत।

in #desuri2 years ago

भारत यात्रा पर निकले साईकिल यात्री का किया स्वागत।
IMG-20220822-WA0182.jpgदेसूरी/नाडोल मध्यप्रदेश से के भारत यात्रा पर निकले साईकिल यात्री मेहुल कुमार के नाडोल पहूंचने पर ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया। मेहुल ने नाडोल आशापुरा माताजी के दर्शन किए। इस दौरान आशापुरा माताजी के सभी पूजारियों ने उनका साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा माताजी की तस्वीर.भेंट की। मेहुल ने कहा कि वे अपनी साईकिल द्वारा पूरे भारत में एक लाख किलोमीटर तक भ्रमण करेंगे इस दौरान अब तक वे 22 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। यात्रा के दौरान उनके साथ बहुत घटनाएं घटी, तो बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पडा। वे भारतवासियों को धर्म, धार्मिक स्थलों, पर्यटक स्थलों र्और भारतीय संस्कृति से सच्चे साक्षात्कार करवाने एवं दुनिया में शांति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से भारत यात्रा पर निकले है। उनके स्वागत कार्यक्रम में समाजसेवी महिपालसिंह कमशा, महावीरसिंह, चन्दनसिंह, सुमेरसिंह जोधा, कुलदीपसिंह, बाबूसिंह, जयसिंह, नरपतसिंह, यशपालसिंह राजपुरोहित, मनोहरसिंह राठोड़, मोहन घाँची, प्रकाश सेन, रामलाल, प्रतापजी प्रजापत, देवाराम मोहन देवासी, मांगीलाल सिंदल, कानाराम, दिनेश, प्रकाश, नरेश, विनोद मेगवाल, रविराज भटनागर आदि ग्रामीण मौजूद थे।