सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए बहन श्वेता सिंह
IMG_20220614_150702.jpg]()
साल पहले आज (14 जून 2020) के दिन ही सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की खबर सामने आई थी। उस समय जिसने भी यह खबर सुना, सन्न रह गया। सुशांत की मौत आत्महत्या है या उसकी हत्या की गई, यह पहेली आज भी नहीं सुलझ सकी है। डेढ़ साल से मामले की जांच कर रही सीबीआई भी शुरुआती तेजी के बाद अब बिल्कुल सुस्त पड़ चुकी है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनकी याद में एक इमोनशल नोट लिखा है।