बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती।।

in #baghpat2 years ago

IMG_20220501_205345.jpg

बागपत......
क्यामपुर गांव स्थित दिव्यज्योति पब्लिक स्कूल में राजपूत विकास समिति ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि समिति के अध्यक्ष राजेश चौहान रहे। उन्होंने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान भारत वर्ष के महान सम्राट थे, वो शब्दभेदी बाण चलाने में निपुण थे। उन्होंने विदेशी आक्रमण कारियों को युद्धभूमि में अनेकों बार परास्त किया। आज के युवाओं को सम्राट पृथ्वीराज चौहान का अनुसरण करना चाहिए, और देश के लिए सबकुछ बलिदान करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज, रमेश कुशवाह, शेखर चौहान, अजय सोम, एडवोकेट सतीश चौहान, आसकरण उर्फ देशू, ठाकुर आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।