कूलर से करंट लगने पर युवक की मौत।।

in #baghpat2 years ago

IMG_20220501_205345.jpg

बागपत.........
ग्राम लुहारा में कूलर में करंट आने से स्कूली बस के एक चालक की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छाया है। ग्राम लुहारा निवासी 32 वर्षीय गौरव यादव उर्फ कालू पुत्र इन्द्रराज अपने बेटे दस वर्षीय नैतिक के साथ बुधवार रात मकान में सोए हुए थे। रात्रि में कूलर से करंट लगने से उनकी मौत हो गई । गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने देखा तो हादसे का पता चला। गौरव की पत्नी का करीब छह माह पूर्व बुखार से निधन हो गया था। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अपनी बुआ के पास रहता है। परिवार में कोहराम मचा हैं। ग्रामीणों का घर पर तांता लगा है।