राजस्थान बौद्ध महासंघ जिला इकाई झालावाड़ की बैठक संपन्न

in #jhalawar2 years ago

1662726935027.jpg
झालावाड़ 09 सितम्बर। शुक्रवार को सायं 4 बजे आयुष्मान धनी राम बौद्ध के आवास 1-ई-17, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी झालावाड़ में राजस्थान बौद्ध महासंघ जिला इकाई झालावाड़ की विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान बौद्ध महासंघ जयपुर के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.एच.एन.बौद्ध ने की। बैठक में आगामी 17/9/2022 को परम पूज्य बोधिसत्व भिक्षु अनागरिक धम्मपाल की जयंती को हर्षाेल्लास पूर्वक मनाये जाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पण से हुआ। तत्पश्चात् डॉ.एच.एन.बौद्ध ने उपस्थित उपासकों को त्रिशरण व पंचशील ग्रहण करवाये और त्रिरत्नों की वंदना की। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. एच.एन.बौद्ध ने अनागरिक धम्मपाल जी द्वारा भारत में किए गए बौद्ध धर्म के उत्थान व प्राचीन बौद्ध विहारों के संरक्षण के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अनागरिक धम्मपाल के अथक प्रयासों के कारण ही आज हम सारनाथ, बुद्धगया लुम्बनी, कुशीनगर के स्थानों को सुरक्षित विकसित रूप में देख रहे हैं। धम्मपाल ने तत्कालीन व्यवस्था व धार्मिक कट्टरवाद से संघर्ष कर इन स्थानों को मुक्त कराने में अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया था। अनागारिक धम्मपाल जी ने वर्ष 1891 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में भारत से बौद्ध प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए और इन्होंने ही अपने समय में से कुछ समय विवेकानंद जी को दिया था जिसके कारण ही विवेकानंद जी अपने विचार व्यक्त कर सके थे। बैठक को जिला अध्यक्ष धनीराम बौद्ध ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अनागरिक धम्मपाल जी का बौद्ध धर्म में अनुपम योगदान रहा है और आगामी 17 सितंबर को इनकी जयंती हम सब मिलकर बड़े धूमधाम से मनाएंगे। बैठक को डॉ.दीपचंद, सोहनलाल, सुनित कुमार, फूंदीलाल, छीतरलाल, मकसूद, रामभरोस, प्रोफेसर कमलेश ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष धनीराम बौद्ध ने किया। बैठक का समापन सभी प्राणियों को मंगल मैत्री देकर किया गया।