परशुराम सेना महिला मंडल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

in #jhalawar2 years ago

IMG-20220911-WA0062.jpg

झालरापाटन- आज परशुराम सेना महिला मंडल की बैठक सनाढ्य ब्राह्मण समाज नृसिंह मंदिर पर आयोजित की गई जिसमें अध्यक्षता महिला मंडल जिलाध्यक्ष झालावाड़ शीतल तिवारी द्वारा की गई। इस बैठक में महिलाओं को संगठन की विचारधारा संगठन के नियमावली और संगठन के रूप रेखा से परिचित कराया गया इस बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल तिवारी द्वारा कई नियुक्तियों की घोषणा की गई , जिसमें झालावाड़ जिला उपाध्यक्ष पद पर साधना शर्मा, जिला महासचिव धर्मिष्ठा जोशी, झालरापाटन तहसील अध्यक्ष पद पर राखी शर्मा, नगर अध्यक्ष झालरापाटन रेखा उपाध्याय को नियुक्त किया गया । बैठक में सभी महिलाओं द्वारा आगामी रूपरेखा तय की गई । बैठक में पिंकी शर्मा, सावित्री शर्मा, रेखा शर्मा, मधु शर्मा, डिम्पल शर्मा, अनीता शर्मा, गायत्री शर्मा, कुसुम शर्मा आदि उपस्थित रहे।