अलीपुर नेहरू युवा केन्द्र के बच्चो व स्टाफ ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया और जागरूकता रैली निकाली

in #aymedianews2 years ago (edited)

IMG-20221007-WA0022.jpg 07, अक्टूबर, 2022 को नेहरु युवा केंद्र , उत्तरी जिला, दिल्ली, नेहरु युवा केंद्र – उत्तरी दिल्ली के कार्यालय तथा उसके आप-पास के इलाकों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सबसे पहले सभी कार्यालय के स्टाफ एवं सभी राष्ट्रीय सेवा कर्मियों को डॉ अतुल पाण्डेय, उपनिदेशक ने स्वछता कार्यक्रम के महत्व को समझाया और सभी से आगे बढ़ कर भाग लेने का आव्हान किया | श्री मुकेश स्वयंसेवक द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई तत्पश्चात अलीपुर केंद्र से शहीदी स्थल तक रैली के रूप मार्च निकाला |
नेहरु युवा केंद्र ,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा युवा क्लब के सदस्यों ने मिल शहीदी स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया | इस कार्यक्रम में एम.सी.डी का भी सहयोग रहा | स्वच्छता के प्रति सभी लोगों के वयवहार में स्कारात्मंक परिवर्तन हेतु यह एक विशेष अभियान था |उलेखनीय है कि स्वच्छ भारत अभियान नेहरु केंद्र द्वारा 01 अक्टूबर,2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक पूरे जिले में जिला प्रशासन के सहयोग से चलाया जायेगा |
श्रीमती पूनम शर्मा, उप-निदेशक एवं श्री हरिप्रकाश, एपीए के निर्देशन मे आयोजित इस स्वच्छता अभियान मे ने.यु.के – उत्तरी दिल्ली के इस कार्यक्रम का उद्देश्य एकल प्लास्टिक का उपयोग करने से बचने एवं पर्यावरण को दूषित होने से बचाना है तथा समाज को प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करना है एवं प्रयोग प्लास्टिक को इक्कठा करना है | उत्तरी जिला को कम से कम 11000 किलो का एकल उपयोग प्लास्टिक इक्कठा करना है और यह तभी संभव हो सकता है जब हम अपनीअपनी भागीदारी दे | उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली तथा खासकर उत्तरी जिला को हम तभी साफ़ सुथरा रख सकते है जब हम सभी प्लास्टिक का उपयोग कम कर दे. हमारा उदेश्य सिर्फ कूड़ा इकठ्ठा करना ही नहीं है बल्कि हमें सब को जागरूक भी करना है | हमें प्लस्टिक की जगह कपडे के बैग का उपयोग ज्यादा करना होगा ताकि प्लास्टिक का कूड़ा कम से कम निकले | स्वच्छ भारत कार्यक्रम को जन आन्दोलन बनाना है, यह कार्यक्रम तभी सफल होगा जब हम सभी इसमें जन भागीदारी से हिस्सा लेंगे |

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरु युवा केंद्र , उत्तरी जिला के कार्यक्रम एवं एवं लेखा सहायक श्री हरिप्रकाश, राष्ट्रीय स्वयं सेवक श्री पारुल, श्री उज्जवल, श्री साहिल, सुश्री पायल, सुश्री अन्नू, सुश्री प्रीती, श्री रोहित, श्री सूरज, श्री तथा एम.सी.डी. के करमचारियों का सरहनीय योगदान रहा | इसी तरह के स्वच्छता जागरूक अभियान उत्तरी जिला के सभी सब डिवीज़न में रोजाना किये जा रहे है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करें और जगह जगह पर प्लास्टिक का कूड़ा भी
इकठ्ठा किया जा रहा है |