नोनी भूस्खलन में अब तक 81 लोगों की मौत, 55 अब भी फंसे

in #madipur2 years ago

land-1656723904.jpg
मणिपुर के नोनी जिले में प्रादेशिक सेना के टपल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। वहीं 55 लोग अब भी गायब हैं, जिनकी तलाश जारी है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने यह जानकारी दी है। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, ''नोनी भूस्खलन राज्य के इतिहास में सबसे खराब घटना है।