गोदभराई के दस दिन बाद युवक ने लगाई फांसी

in #sitapur8 months ago

मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। दस दिन पूर्व ही उसकी गोदभराई हुई थी। मार्च में उसकी शादी होनी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।सधुवापुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ भोलू (22) का शव शुक्रवार सुबह आम के पेड़ पर मफलर से बने फंदे से लटका मिला। पिता व पूर्व प्रधान जुगुल किशोर ने बताया कि भोलू रात में खाना खाकर घर में ही लेटा था।
सुबह उसका शव गांव में आम के बाग में लटका मिला। मार्च में बेटे की शादी होनी थी। गोदभराई की रस्म करीब दस दिन पूर्व हुई थी। घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं। थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Sort:  

दुःखद