अग्नि वीरों की भारती

in #jabalpur2 years ago

अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के तहत जबलपुर स्थित भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर द्वारा 15 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक जबलपुर में मध्यप्रदेश के 14 जिलों अनूपपुर, बालाघाट, डींडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सिधी, सिंगरौली और उमरिया के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (दसवीं पास) तथा अग्निवीर ट्रेडसमैन (आठवीं पास ) की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर के भर्ती अधिकारी द्वारा बताया गया कि अग्निवीर भर्ती योजना का ऑनलाइन पंजीकरण 05 जुलाई 2022 को 00:01 बजे से 03 अगस्त 2022 शाम 05:00 बजे तक खुला रहेगा। 22 अगस्त 2022 से 27 अगस्त 2022 तक अग्निवीर भर्ती योजना में पंजीयन करवाने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे (भर्ती रैली का स्थान भी एडमिट कार्ड से सूचित किया जाएगा)