गर्मी के साथ बढे फंगल एलर्जी के मरीज.

in #unnao2 years ago (edited)

IMG_20220515_143152.jpg

उन्नाव : गर्मी के बढ़ने के साथ ही फंगल इंफेक्शन और एलर्जी के मरीज बढ़ गए हैं। इस माह में ऐसे मरीजों की संख्या 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। जिला अस्पताल में रोजाना 120-130 से अधिक त्वचा रोगी पहुंच रहे हैं। तापमान लगातार बढ़ रहा है। दो दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 सेल्सियस डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसके साथ ही लू भी चलने लगी हैं। ऐसे में गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। इस वजह से दाद, खाज, खुजली, फोड़ा, फुंसी, फंगल इंफेक्शन और त्वचा पर एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। IMG_20220515_143140.jpgजिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि त्वचा रोग गर्मी आने पर बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि पर डे 120-130 के आस पास त्वचा रोग से संबंधित मरीज आ रहे है| गर्मी अभी ज्यादा पड़ रही है जिस से फंगल इन्फेक्शन के सबसे ज्यादा पेशेंट हमारे पास है आप देखिये 42 टेंपरेचर जा रहा है लोगों को प्रिकॉशन सबसे ज्यादा लेना जरूरी उसमें वॉटर इनटेक पानी ज्यादा पीना है हरी सब्जी फल सलाद भी ज्यादा खाना है|