Road Accident: चित्रकूट में दर्दनाक सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, दो गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

in #road2 years ago

kanapara_1657341571 (1).jpegचित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना इलाके में सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को अनियंत्रित टमाटर लदे पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में घर के बाहर सो रहे छह ग्रामीणों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हैं।
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।