भूसा ना गोदाम फर्जी बिल बाउचर में नहीं लगी लगाम

in #up2 years ago

भूसा ना गोदाम फर्जी बिल बाउचर में नहीं लगी लगाम

कर्वी चित्रकूट पहाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायतों में बिना भूसा सप्लाई किए मनमाने तरीके से भूसा सप्लाई का बिल रेवड़ी की तरह काटा गया। आधा दर्जन से अधिक भूसा सप्लायरों के पास ना भूसा है और ना कोई गोदाम सिर्फ कागजों में भूसा सप्लाई कर सरकारी धन का बंदरबांट ग्राम प्रधान सचिव द्वारा किया गया है। ग्राम पंचायतों में स्थाई अस्थाई गौशाला तो बनी है परंतु अधिकारियों के निरीक्षण दिखावा हेतु नाम मात्र का भूसा कई वर्षों से गौशाला में रखा है।गौशाला में रखा भूसा ना तो कम हो रहा है ना बढ़ रहा है। जिला प्रशासन के अपील के बाद गांव गांव भूसा दान किसानों द्वारा किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक भूसा दान करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया है। ग्राम पंचायतों के गौशाला में कितने किसानों ने भूसा दान किया कोई रिकॉर्ड ग्राम प्रधान सचिवों के पास नहीं है।किसानों ने गेहूं मसूर चना सरसों अलशी पुआल का भूसा अधिकांश दान मे दिया था। किसानों के दान के भूसा से गौशाला में रात्रि में काम चलाया गया। सुबह चरवाहों को लगाकर गोवंश को चराने का काम हुआ।