'उनकी आवाज कभी नहीं सुनी' : द्रौपदी मुर्मू को लेकर बोले तेजस्वी यादव

in #president2 years ago

IMG_20220717_133206.png

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को राष्ट्रपति पद की NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'वे राष्ट्रपति भवन में मूर्ति नहीं चाहते.' तेजस्वी यादव ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुने जाने के बाद एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है.
यादव ने कहा, 'हमें राष्ट्रपति भवन में कोई मूर्ति नहीं चाहिए, हम राष्ट्रपति चुन रहे हैं. आपने यशवंत सिन्हा को हमेशा सुना होगा, लेकिन हमने कभी सत्ताधारी दल के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की आवाज नहीं सुनी.'

राजद ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा की है. बिहार में वाम दलों और कांग्रेस ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है. हालांकि, राजद के सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा कि वह मुर्मू का समर्थन करेगी.