Tik tok vs youtube
TikTok स्टार Mr Faisu (मिस्टर फैजू) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विवादित वीडियो बनाने के मामले में TikTok पर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद अब You Tube ने भी बड़ी कार्रवाई की है। यू-ट्यूब ने मिस्टर फैजू के टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी संग एक वीडियो को हटा दिया है। इस बात को लेकर मिस्टर फैजू और जन्नत जुबैर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल कुछ दिन पहले Mr Faisu और जन्नत जुबैर का म्यूजिक एल्बम तेरे बिन कीवे (Tere Bin Kive) रिलीज हुआ था। गाने को जी म्यूजिक के आधिकारिक चैनल ने शेयर किया था। वीडियो लोगों के बीच जबरदस्त पॉपुलर हुआ था। You Tube पर दोनों स्टार्स का यह वीडियो रिलीज के कुछ ही घंटों के बाद ट्रेंड भी करने लगा था। इतना ही नहीं इस वीडियो के लिए मिस्टर फैजू और जन्नत को मोस्ट ट्रेडिंग सॉन्ग का अवॉर्ड भी मिला था।![IMG_20220809_200142.jpg]