Rich
शुक्रवार को तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में डेढ़ करोड़ रुपए दान किए। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा रखते हैं। तिरुमाला के नजदीक पहाड़ी पर स्थित भगवान के वेंकटेश्वर के इस प्राचीन मंदिर में मुकेश अंबानी के साथ कई अन्य लोग भी थे। इनमें एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट और आरआईएल के अन्य अधिकारी भी थे। मंदिर के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।