डुमरिया में रविवार को हजरत मोहम्मद के यौम-ए-पैदाइश का जश्न मनाया गया।

in #dumariya2 years ago

डुमरिया में रबी उल अव्वल की 12वीं तारीख यानी रविवार को हजरत मोहम्मद के यौम-ए-पैदाइश का जश्न मनाया गया।IMG-20221009-WA0066.jpg ईदमिलादुन्नबी के अवसर पर रविवार की सुबह आठ बजे से ही डुमरिया के करीब 12 से 15 गाँव से नात-ए-पाक के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में चल रहे हजारों लोग दारूद व नात-ए-पाक कर रहे थे।

इस दौरान 'हुजूर आये तो दुनियां में रौशनी आयी...' और ' गली-गली को मनव्वर करो चरागों से, जमीं पे आज हमारे हुजूर आते हैं...' जैसे नात-ए-पाक की सदा गूंजती रही। जुलूस में शामिल युवा राजद नेता सुहैल खान, जैदी आलम खान, मंज़ूर शाह, सरफ़राज़ आलम,कल्लू आलम का ध्वज एवं तिरंगा माहौल को इबादत व देश भक्ति के रंग में रंग रहा था। गाँव के विभिन्न स्थानों से निकली जुलूस ए-मोहम्मदी मुख्य मार्गों से होते हुए दोपहर 12 बजे रेफरल अस्पताल तक पहुंची। जहां लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। नौशादी खान,शेरू,अकबर आलम,क कोसर अंसारी, राजू अंसारी, हजरत सैय्यद शाह इंतेखाब आलम ने लोगों को हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश की मुबारकवाद दिया।