सुहागिनें आज करेंगी अपने चांद का दीदार

in #gonda2 years ago

karwa-chauth-tips-for-diabetes.jpg
अकबर अली गोंडा।गुरुवार 13 अक्टूबर 2022

करवा चौथ का त्योहार पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। गुरुवार को करवा चौथ का पवित्र त्योहार है जिसमें सुहागिनें निर्जला व्रत धारण कर पति के लंबी उम्र, सुख शांति और समृद्धि की कामना करेंगी। देर शाम को चंद्रदेव के दर्शन व पूजन के पश्चात पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का पारायण करेंगी। उधर पतियों ने भी अपनी विवाहित महिलाओं के लिए गिफ्ट खरीद कर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करेंगे। यह एक ऐसा त्योहार है जिसे समाज के हर तबके में पूरे देश में मनाया जाता है। यहां तक कि मुस्लिम महिलाओं को भी यह त्योहार पसंद है। कई मुिस्लम महिलाएं व्रत भी रखने लगी हैं।
jammu_1665576252.jpeg
गहनों, कपड़ों की दुकान पर जमकर हुई खरीदारी

एपीटी न्यूज़ लाइव गोंडा। करवा चौथ पर बाजार में रौनक आ गई है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश भीगुरुवार को थम गई और सूर्यदेव के दर्शन हुए। महिलाओं ने घर में नया चावल खरीद कर उसके आटे से बने सामग्री से ही पूजा करेंगी। चावल के पकवान भी खाए जाएंगे। इसके अलावा करवा खरीद कर उसी से पूजा की जाएगी। सींक को फेरने के लिए बाजार में इसकी बिक्री भी खूब दिखी। सुहागिनों ने बाजार से साड़ी, चूड़ी सिहत 16 सिंगार की वस्तुओं की खरीदारी की। हैसियत वाले लोगों ने पितयों ने जेवर भी खरीदे।