धूमधाम से मनाया गया 36वां अधिष्ठापन समारोह

in #shamli2 years ago

IMG-20220525-WA0008.jpg
शामली: भारतीय विद्यार्थी संगम का 36वां अधिष्ठापन एवं दायित्व बोध समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अधिष्ठपन अधिकारी ने सत्र संयोजक, अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई।
बुधवार को भारतीय विद्यार्थी संगम का 36वां अधिष्ठापन एवं दायित्व बोध समारोह टंकी रोड़ स्थित वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कौशिक, कार्यक्रम अध्यक्ष रघुवीर सिंह आर्य, अधिष्ठापन अधिकारी अरविन्द संगल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गयां सचिव डा. अर्जुन वर्मा ने पूरे वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अधिष्ठापन अधिकारी अरविन्द संगल ने नई कार्यकारिणी 2022-23 के लिए सत्र संयोजक प्रदीप बंसल, अध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा, सचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन कुमार व समस्त कार्यकारिणी को ज्योत जलवाकर शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि यह ज्योत आपके जीवन में हमेशा प्रकाशित हो, और सभी ऊंचाईयों का छुए। मुख्य वक्ता यशपाल पंवार, अरविन्द दृष्टा, विजय कौशिक द्वारा टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करें, उन्हें गीता, महाभारत का ज्ञान कराएं, धार्मिक कार्यों में बढ़-चढकर भाग लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही धार्मिक यात्रा भी जरूर कराएं। कार्यक्रम में जागृति पत्रिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द कौशिक ने किया। संयोजक सुधीर सिंघल, राम अवतार ऐरन रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय शर्मा ने अपना संपूर्ण कार्यकाल सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। मौके पर संरक्षक पूरनचंद आर्य, कंवरबीर कांबोज, मुकेश गर्ग एडवोकेट, विनोद मित्तल, नंदकुमार कंसल, प्रभात भार्गव, प्रदीप शर्मा, भरतलाल बंसल, मनोज मित्तल, सुनील अरोरा, कमलवीर सिंह, डा. नीरज वशिष्ठ, रामनिवास सैनी, मनोज सैनी, अपार छाबड़ा, मनोज गोयल, रवि संगल, विकास कौशिक, राजकुमार बालियान आदि भी मौजूद रहे