*आखिर ऐसा क्या कर दिया आमिर खान की लाड़ली ने की फैंस ने लगा दी क्लास*

in #news2 years ago

images-25-1.jpegआमिर खान अक्सर अपनी बेटी इरा खान के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। बता दें कि इरा खान भी अन्य स्टार किड की तरह ही आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस बार इरा अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि इरा खान की कुछ तस्वीरें हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें कि एक्टर आमिर खान की लाड़ली इरा खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अभी तक कदम नहीं रखा है। लेकिन फिर भी उनकी पॉपुलेरिटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। लेकिन कभी-कभी ये पॉपुलेरिटी उन्हीं के लिए खतरा बन जाती है। बता दें कि भारी मात्रा में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। लेकिन कभी-कभी इरा की तस्वीरें उनके लिए ट्रोलिंग का सबब बन जाती हैं। हाल ही में पैपराजी के द्वारा इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।जिसमें इरा ने सफेद कलर के शॉर्ट्स के साथ सफेद कलर का क्रॉप टॉप पहन रखा है। साथ ही उन्होंने महामारी के चलते मास्क भी पहन रखा है। उनकी ये तस्वीरें साधारण सी हैं। लेकिन इरा को उनकी टांगों के चलते ट्रोल किया जा रहा है। तस्वीरों में साफतौर से देखा जा सकता है कि इरा के पैर पर तीन ब्लैक डॉट्स दिख रहे हैं। जिसे देखकर लोग भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूज़र ने इरा की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘कितनी बेकार टांगे हैं’। वहीं दूसरे ने लिखा कि ;ये निशान कैसे, किसी ने सिगरेट से नुकसान पहुंचाया क्या’। इसके अलावा कुछ लोगों ने तो हद ही पार कर दी और कमेंट में लिखा कि ‘इसकी आंखें देखो, ये नशे में है’। साथ ही दूसरे ने लिखा कि ‘इरा को अपना इलाज करवाना चाहिए’। इन सब के अलावा कुछ लोगों ने इरा का सपोर्ट करते हुए इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया और इरा के लिए कमेंट सेक्शन में प्यार दिखाया। बता दें कि इरा ने बीते दिनों अपने करंट ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थी। जिसमें उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे की मां की साड़ी पहन रखी थी। जिस दौरान उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड संग कोजी पोज दिया था। इसके अलावा नुपुर की मां संग भी तस्वीरें ली थी। जिसमें वे काफी क्यूट लग रहे थे। फैंस ने उनकी तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन दिए थे।