फिर बदलेगा मौसम, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, ठंड की आहट, जानें विभाग का पूर्वानुमान
अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान साफ होने के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव दिखाई देगा। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) की मानें तो आज 18 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। 20 अक्टूबर के बाद फिर मौसम बदलेगा और आखरी सप्ताह में ठंड की दस्तक होगी।ओस का असर भी दिखाई देगा।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने के साथ तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (मंगलवार) न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा। लखनऊ और गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा। मंगलवार को यूपी में आसमान में खुला रहने और अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।स्काईमेट की मानें तो मंगलवार 18 अक्टूबर की रात तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है जिसके कारण मौसम में बदलाव नजर आएगा। वही उत्तरी अंडमान सागर और आस-पास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। 20 अक्टूबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। आखिरी सप्ताह में ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी।