सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु अभियान की शुरूआत

in #muzaffarnagar2 years ago

IMG-20220629-WA0003.jpg
सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु अभियान की शुरूआत

उत्तर प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए 29 जून से 3 जुलाई तक वृहद् जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जनपद मुजफ्फरनगर में जिला प्रशासन एवं उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जन-जागरूकता अभियान की शुरूआत की गयी। अभियान के प्रथम दिन जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के कुशल निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री अंकित सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर एक जनजागरूकता रैली का शुभारम्भ नगरपालिका परिषद के परिसर से किया गया, जो शिव चौक, झांसी रानी, कोर्ट रोड से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची। रैली में सैकड़ो महिलाएं, छात्र/छात्राएं एवं जनसामान्य पूरे जोश के साथ नारे लगाते हुए चल रहे थे रैली में करीब 300 महिलाओ की संख्या ।रहि जिलाधिकारी कार्यालय पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न किये जाने के सम्बन्ध में जनसामान्य को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा शपथ दिलाई गई। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री अंकित सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पूरे जनपद में सिंगल यूज प्लस्टिक के इस्तेमाल को रोका जाएगा व लोगो को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, ईको मेला, महासफाई अभियान आदि का आयोजन किया जायेगा। इस पूरे अभियान में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है। ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि संस्था सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रही है। सिंगल यूज प्लास्टिक देश के पर्यावरण के लिए बहुत घातक है। हम सभी मिलकर इसकी रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करने का कार्य करेंगे। रैली में एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज मुजफ्फरनगर के अध्यापकों एवं छात्रों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
रैली में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इमरान अली, विपुल कुमार, मनीष कुमार, दिवाकर देव गहलौत, रविश प्रताप सिंह, शुभम तथा एस० डी कालेज ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज मुज़्ज़फ़्फ़रनगर के अध्यापको व् शात्र शात्राये भी उपस्तिथ रहे विशेष सहयोगी संस्था साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारीगण राजू सैनी मंगलेश प्रजापति अमित त्यागी ओपेंद्र सैनी रेखा राठी ललिता त्यागी शर्मिला सैनी मीनक्षी प्रीति अंजू बबली स्नेहा रीता पूनम सैनी मंजू आदि सेकड़ो लोग मौजूद रहे।