साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी बनी है पुरे देश के लिए मिशाल

in #muzaffarnagar2 years ago

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी बनी है पुरे देश के लिए मिशाल पिछले एक वर्ष से लगातार कर रही है कोरोना मृतकों व् लावारिश मृतकों का अंतिम संस्कार
IMG-20220509-WA0042.jpg
मुज़्ज़फ़्फ़रनगर 9 अप्रेल 2022 प्रशासन की सूचना पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्टीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक बार फिर लावारिस की वारिश बन बेटी होने का किया फर्ज पूरा विधि विधान के साथ नई मंडी श्मसान घाट पर अपने हाथो से किया अंतिम संस्कार ऐसी बेटी को सलाम

क्रांतिकारी शालू ने बताया कि हमारी संस्था कोरोना आपदा के समय से ही कोरोना से मृतक व् लावारिशो का अंतिम संस्कार करती आ रही है इसी क्रम में आज खतौली थाने की पुलिस प्रशासन द्वारा एक लावारिस व्यक्ति के शव की जानकारी दी गयी जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस द्वारा शव को नई मंडी श्मशान घाट पर मंगाया गया जहां प्रशासन की उपस्थिति में संस्था की अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार क्रिया सम्पन्न की व मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की,
यंहा उल्लेखनीय है कि साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विगत पिछले एक वर्ष से लगातार अंतिम क्रिया में असहाय परिवार के स्वजनों का व अन्य लावारिस शवो का अंतिम संस्कार किया जा रहा है जनपद मुज़फ्फरनगर में यदि किसी की भी जानकारी में कोई लावारिस शव या ऐसे जरूरतमंद परिवार जो अंतिम क्रिया करने में सक्षम न हो तो कृपया 8273189764 नंबर पर सम्पर्क करे हमारी संस्था निशुल्क अंतिम संस्कार अपने हाथो से कराएगी