सीएचसी अधीक्षक ने स्वास्थ्य कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

in #hardoi2 years ago (edited)

IMG-20220602-WA0166.jpg कछौना, हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना के कायाकल्प के लिए प्रभारी निरीक्षक डॉ० किसलय बाजपेई ने कमर कस ली है। कायाकल्प के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्वच्छता पहली प्राथमिकता है। परिवेश को साफ सुथरा रहना है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ० किसलय बाजपेई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे जागरूकता काउंटर पर स्टाफ नर्स को बताया कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर काफी सजगता बरतनी है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखना है। ताजा व पौष्टिक भोजन के लिए लोगों को प्रेरित करना है। दस्त व डायरियां के मरीजों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने व ओआरएस पैकेट का प्रयोग करने की सलाह दी।
IMG-20220602-WA0164.jpg टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद दंत कक्ष का निरीक्षण किया, जहां पर तैनात डॉ० रजनीश की सेवाओं की प्रशंसा की। दंत में इलाज हेतु कई अच्छी क्वालिटी की मशीन उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा। इसके बाद गर्भवती महिला प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया, सभी महिलाओं का डाटा अपडेट कराने का निर्देश दिया। भर्ती गर्भवती व धात्री महिलाओं के कक्ष को सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिया। बिस्तर की चादरें को तत्काल बदलवायी। गर्मी मौसम में संक्रामक बीमारी के मद्देनजर एक कक्ष को डेंगू वार्ड के रूप में विकसित किया। पेयजल व्यवस्था के लिए एक नया वाटर कूलर लगवाया गया है। बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिये। डॉक्टरों को कड़ा निर्देश दिया कि बाहर की दवाएं व जांचे न लिखें। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।