बालामऊ जँ. रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने का रास्ता हुआ साफ

in #hardoi2 years ago

IMG-20220606-WA0113.jpg
कछौना(हरदोई): बालामऊ जंक्शन के अंतर्गत रेलवे फाटक 258-बी पर ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सांसद अशोक रावत के अथक प्रयास से भारत सरकार के बजट में इस ओवरब्रिज निर्माण हेतु बजट स्वीकृत हो गया है जिससे कस्बे के नागरिकों व क्षेत्रवासियों को भयंकर जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। क्रासिंग बन्द होने से रोजाना दोनों तरफ लंबा जाम लग जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जिसमें इमरजेंसी वाहन जैसे एंबुलेंस, पुलिस सेवा 112 के घण्टों तक जाम में फंस जाने के कारण कई बार अनहोनी घटनाएं घट जाती हैं। बालामऊ जंक्शन होने के कारण यहां ट्रेनों का आवागमन भी काफी अधिक रहता है जिसके कारण फाटक घंटों तक बंद रहता है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, आवागमन पूर्णतया बन्द हो जाता है।IMG-20220606-WA0114.jpg

इस नगर सहित क्षेत्र की ज्वलंत समस्या को प्रमुखता से पूर्व सांसद अंजू बाला, क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल, वर्तमान सांसद अशोक रावत ने उठाया जिससे यह ओवरब्रिज पिंक बुक 2012-13 में दर्ज हो गया। वर्तमान सांसद अशोक रावत के अथक प्रयास से इस पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है जिसके क्रम में रेलवे, सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग, राजस्व कर्मी की संयुक्त टीम ने रेलवे फाटक के दोनों तरफ भूमि का चिन्हांकन शुरू कर दिया। रेलवे फाटक के दोनों तरफ लंबाई 500-500 मीटर ली जाएगी व चौड़ाई कुल 20 मीटर ली जाएगी जिस पर काफी लोगों ने पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है। चिन्हांकन के बाद इन भू-स्वामियों को नोटिस के देकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस ओवरब्रिज के निर्माण से नगर सहित क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय लिखा जाएगा।
IMG-20220606-WA0112.jpg
संयुक्त टीम में आई डब्ल्यू मौर्य, लोक निर्माण विभाग से सौरव सिंह, प्रदीप भारती सेतु निगम के अमित दीक्षित, डीएन सिंह, राजस्व कर्मी दीपक पाल, अंकुर सिंह, राहुल सिंह, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।