रिश्तेदार व आशा कार्यकत्री से विवाद के बाद भाजपा नेत्री ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय गौरक्षा संघ की जिलाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिला पदाधिकारी ने रिश्तेदार व आशा कार्यकत्री से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया।भाजपा नेत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार व आशा कार्यकत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है राष्ट्रीय गौरक्षा संघ की जिलाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सदर मंडल की कार्यकारणी सदस्य ममता तिवारी (40) का अपने पति से विवाद चल रहा था। ममता अपने बेटे हर्ष(17) के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र में मल्हार टाकीज के पास किराए पर रहती थी। ममता के रिश्तेदार राम जी मिश्रा का जिला अस्पताल के सामने नटराज मेडिकल स्टोर है।बीती रात ममता का जिला अस्पताल सामने मेडिकल स्टोर पर रामजी मिश्रा व आशा कार्यकत्री से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसपर रामजी मिश्रा व आशा कार्यकत्री ने ममता को बेइज्जत करते हुए पिटाई कर दी। जिससे आहत होकर ममता ने जहरीला पदार्थ का खा लिया।हालात बिगड़ने पर भाजपा नेत्री को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर भाजपा नेत्री के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। लेकिन देर रात उपचार के दौरान भाजपा नेत्री की मौत हो गई।भाजपा नेत्री के निधन की जानकारी मिलते ही महिला मोर्चा को जिला अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, महानगर अध्यक्ष वर्षा अवस्थी, सदर मंडल अध्यक्ष विनीता गुप्ता, राष्ट्रीय गौरक्षा संघ महिला प्रकोष्ठ की बरेली मंडल अध्यक्ष रीना सक्सेना समेत तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंचे और घटना पर शोक व्यक्त करते हुए परीजनो को ढांढस बंधाया।राष्ट्रीय गौरक्षा संघ महिला प्रकोष्ठ की बरेली मंडल अध्यक्ष रीना सक्सेना ने आज बुधवार को मामले में पुलिस को तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार रामजी मिश्रा व आशा कार्यकत्री अनिता के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।