एंटी रोमियो टीम की सदस्यों ने महिलाओं को किया जागरूक

in #mainpuri2 years ago

एंटी रोमियो टीम की सदस्यों ने महिलाओं को किया जागरूक

करहल : कस्वा करहल में एंटी रोमियो टीम की सदस्य महिला कॉस्टेबल रूपेश भारती और सालू राठी ने शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को हेल्प लाइन नम्बर 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति मे हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने ,शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों, शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी भी दी ।

*IMG-20220825-WA0020.jpg