भगवान बलराम की जयंती ग्रामीणों द्वारा मनाई गई

IMG-20220817-WA0048.jpg

भगवान बलराम की जयंती ग्रामीणों द्वारा मनाई गई

प्रत्येक किसान के घर भगवान बलराम की फोटो होना चाहिए

सरदारपुर।ग्राम हातोद में किसान ने अपने आराध्य देव भगवान बलराम की जयंती के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां पर सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य गंगाराम पाटीदार द्वारा भगवान बलराम के छायाचित्र पर माल्या अर्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई।

बलराम जयंती के अवसर ग्रामीण जिसमें किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ऊकार लाल जाट जनपद पंचायत प्रतिनिधि बलराम मकवाना जालम सिंह मांगीलाल सोलंकी राधेश्याम पटेल बलराम सोलंकी महेश राठौर राजेश सोलंकी मुरली बर्ड गुज्जर प्रभु चौधरी उप स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहाएवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।