NIA ने देवबंद से उठाया संदिग्ध कर्नाटक का रहने वाला है फारुख

in #saharanpur2 years ago

images (6).jpeg
सहारनपुर के देवबंद से NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने एक संदिग्ध को उठाया है। रविवार अलसुबह एक बार फिर NIA की टीम देवबंद पहुंची और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पकड़ा गया युवक मदरसे का छात्र बताया जाता है। कर्नाटक रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध किसी खूंखार आतंकी संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा है।

सुबह करीब चार बजे NIA की टीम देवबंद पहुंची और एक मदरसे में छापा मारकर एक युवक को हिरासत में लिया। यह संदिग्ध कौन है और इसे क्यों दबोचा गया है, इस संबंध में पुलिस कुछ नही जानती है। पकड़े गए युवक का नाम फारुख है और वह कर्नाटक का रहने वाला है। यह युवक देवबंद में रहकर एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था। पकड़े गए युवक से एक गुप्त स्थान पर पूछताछ की जारी है।

15 अगस्त से पहले NIA की बड़ी कार्रवाई
स्वतंत्रता दिवस से पहले NIA की इस कार्रवाई से तालीम की नगरी देवबंद का नाम एक बार फिर चर्चाओं में हैं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी NIA ने उन्हें नहीं दी है।

एटीएस और एनआइए के निशाने पर रहता है देवबंद
एटीएस और एनआईए की टीम देवबंद में दस्तक देती रहती है। गत 13 मार्च को भी देवबंद के एक हॉस्टल से इनामुलहक नामक युवक को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ में पता चला था कि वह राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त है और लश्कर के आतंकियों से जुड़ा है। 23 जून को एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने देवबंद में छापामारी कर मदरसा जकरिया से इस्लामी तालीम हासिल कर रहे रोहिंग्या छात्र मुजीबुल्लाह को हिरासत में लिया था। कोर्ट में पेश करने के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई थी।images (8) (5).jpeg