हर घर तिरंगा"अभियान को लेकर हमीरगढ़ से निकली तिरंगा रैली मौखुन्दा में हुई सम्पन्न

in #relie2 years ago

IMG-20220807-WA0019.jpgभीलवाड़ा/हमीरगढ़ : अल्लाउद्दीन मंसुरी

स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए भाजयुमो ने रविवार को हमीरगढ़ मण्डल द्वारा कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। क्षेत्र के हर कोने से युवा कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज तिरंगा लिए हुए कार्यकर्त्ताओ ने भाग लिया ! तिरंगा रैली पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में भीलवाड़ा दरवाजा से होली चौक, सदर बाजार, नया बाजार, मस्जिद चौक होते हुए श्री महा लक्ष्मी वाटिका व सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोखुन्दा में तिरंगा रैली का समापन हुआ इस बीच क्षेत्र के कारोई मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा और पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश काबरा के सानिध्य में सभी पदाधिकारियों पुष्प वर्षा कर गाँवो व चौराहो पर जगह जगह रैली का स्वागत किया गया!

भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा का अभियान दर्शाता है कि आज स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस न होकर जनता का त्योहार बन चुका है। जिला प्रमुख बरजी देवी भील ने कहा की रैली सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजलि है जिनकी मेहनत और बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ.बालूराम चौधरी विधानसभा प्रभारी कमल सिंह पुरावत, पूर्व विधायक बालूराम जाट, हमीरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष रेखा परिहार, भाजपा नेता रूप लाल जाट, प्रधान प्रतिनिधि चावण्ड सिंह, संयोजक लोकेश खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी,मण्डल अध्यक्ष लाला राम गाडरी, महामंत्री जगदीश वैष्णव, डॉ ऋषि राज व्यास, एडवोकेट राव नारायण सिंह, एससी मोर्चा हरीश सालवी, अल्पसंख्यक मोर्चा अयूब डायर मंडल के सभी पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष सरपंचगण हमीरगढ़ मंडल के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे!