यूपी में करारी हार के बाद जयंत चौधरी का बड़ा फैसला, RLD के सभी फ्रंटल संगठन भंग

in #up3 years ago

Screenshot_2022_0315_112050.jpgअमरेन्द्र सिंह चौहान
सीतापुर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार राष्ट्रीय लोकदल ने राज्य में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा।जिसमें हार के बाद पार्टी अध्यक्ष ने बड़ा फैसला लिया है।
यूपी में करारी हार के बाद जयंत चौधरी का बड़ा फैसला, RLD के सभी फ्रंटल संगठन भंग
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार राष्ट्रीय लोकदल ने राज्य में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा। हालांकि पार्टी को इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। अब चुनाव परिणाम सामने आने के बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है।
क्या लिया फैसला!
जयंत चौधरी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के हार के बाद एक निर्देश जारी किया है। पार्टी अध्यक्ष के निर्देशानुसार रालोद यूपी के प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला व सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष का ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है।माना जा रहा है, कि पार्टी अध्यक्ष ने ये फैसला विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिया है।