कर्ज में डूबे व्यक्ति ने फांसी लगा जीवन लीला करी समाप्त

in #unnao2 years ago

पुरवा, उन्नाव। कर्ज में डूबे सर्राफा व्यापारी ने पेड़ में फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पीएम हेतु भेजा।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पल्हरी निवासी राजेश पुत्र छत्रपाल की सर्राफ़ा की दुकान बदलीं खेड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में हैं। पांच दिन पहले वह अपने गांव आया था। गुरुवार दोपहर को वह खाना खाकर घर से 1 किमी0 दूर अपनी बाग गया था। वही पेड़ से फांसी लगाकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जाता हैं मृतक के ऊपर कर्ज अधिक होने के कारण वे परेशान रहता था। उसने अपने मकान में लाखो रु० का लोन बैंक से व अन्य लोगो से भी उसने कई लाख रुपये कर्जा ले रखा था जिसको वह चुका नही पा रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता व पुत्री प्रिया, अंशिका, व साक्षी को रोता बिलखता छोड़ गया हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी हैं।