Bijnor Crime: लड़की ने तमंचे की नोंक पर किया मंगेतर को अगवा, जबरन शादी की कोशिश में मंदिर से अरेस्‍ट

in #bijnornews2 years ago

Bijnor news: लड़की का मंगेतर जज का स्‍टेनो था और वारदात के समय अदालत जा रहा था। जानकारी में पता चला है कि शुरुआती बातचीत के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया था।मेरठ: बिजनौर (bijnor news) में एक लडकी ने गुरुवार को कोर्ट जाते समय गन प्वाइंट पर भाई और दोस्त के साथ अपने मंगेतर (जज के स्टेनो) का अपहरण (girl kidnapped fiance) कर लिया। वह जबरन मंदिर ले जाकर शादी करने के लिए लाल जोड़ा भी साथ लेकर आई थी। रात में पुलिस ने शादी करने की कोशिश करते वक्त स्टेनो को बरामद कर लिया। लड़की समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। लाल जोड़ा और तमंचा भी बरामद कर लिया।

Subscribe to Notifications

अमरोहा जिले का निवासी अंकुर सिविल जज जूनियर डिविजन चांदपुर (बिजनौर) के यहां स्टेनो हैं। वह चांदपुर में ही किराए पर मकान लेकर रहता है। अंकुर का गुरुवार को अपने एक साथ क्लर्क प्रदीप के साथ बाइक से सुबह पौने दस बजे कोर्ट जाते समय बिजनौर-बदायूं हाईवे पर कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने उसे देर शाम नजीबाबाद से बरामद कर लिया था।

भाई और दोस्‍त संग रची साजिश
बिजनौर के एसपी एसपी दिनेश सिंह केम मुताबिक युवती ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची थी। अपहरण के बाद मंदिर में लेकर गए। जबरन शादी करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया।

25 मई को शादी होनी थी लेकिन मंगेतर ने किया था इनकार
पकड़े गए अंकुल, सुमित और प्रियंका ने बताया कि हम लोगों ने मिलकर स्टेनो के अपहरण की साजिश रची थी। प्रियंका से अंकुर की शादी जबरन करवाना चाहते थे। आरोपियों ने बताया कि स्टेनो अंकुर की शादी नूरपुर थाना क्षेत्र के मंडोरा गांव निवासी प्रियंका संग तय हुई थी। सगाई हो गई थी। शादी 25 मई को होनी थी। दोनों मोबाइल पर बात करते थे। एक दिन मोबाइल पर ही दोनों में कहासुनी हो गई। उसके बाद अंकुर ने शादी करने से इनकार कर दिया। प्रियंका शादी करने की जिद पर अड़ी रही। जिद के चलते प्रियंका ने घटना को अंजाम दिया। एसपी दिनेश सिंह के मुताबिक आरोपियों के पास से दो तमंचे और शादी का लाल जोड़ा पुलिस बरामद हुआ। तीनों को अदालत में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।