Jodhpur शहर के सबसे पुराने अस्पताल में महिला स्टाफ की और से जन्माष्टमी पर बच्चों को मिलेंगे गिफ्ट

in #bhopalgarh22 days ago

Jodhpur शहर के सबसे पुराने अस्पताल में महिला स्टाफ की और से जन्माष्टमी पर बच्चों को मिलेंगे गिफ्टजोधपुर में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी इस मौके पर जोधपुर के सबसे पुराने उम्मेद अस्पताल में भी कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विशेष थीम तैयार की गई है। यहां पर भगवान कृष्ण के बाल रूपों से लेकर गोवर्धन पर्वत धारण करने सहित अन्य लीलाओं का भी मंचन किया गया है। 85 साल पुराने सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजन भी कृष्ण जन्माष्टमी पर इस अनूठी पहल को देखकर अस्पताल प्रशासन की काफी सराहना कर रहे हैं।अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अफजल हकीम ने बताया कि उम्मेद हॉस्पिटल जन्म का अस्पताल है और जन्माष्टमी भी पूरे भारत के अंदर महापर्व के रूप में मनाई जाती है। इसी को देखते हुए यह पहल की गई है। इसके अंदर भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर उनकी विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया गया है। उन्होंने द्रोपदी के चीरहरण को रोका और नारी सम्मान सुरक्षा का संदेश दिया था। हमारा हॉस्पिटल भी इस झांकी के माध्यम से नारी सुरक्षा और नारी सम्मान का संदेश दे रहा है। इसमें आम लोग भी अवलोकन के लिए आ सकते हैं।खास बात ये है कि इसे हॉस्पिटल की महिला स्टाफ ने ही बनाई है। इसे जन्माष्टमी से लेकर अगले 4 दिनों तक पंडाल में सजाया जाएगा। इस झांकी को देखने के लिए अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजन सहित शहर के लोग भी पहुंच रहे हैं। पहली बार हुए इस अनूठे प्रयोग को देखकर हॉस्पिटल में आने वाले डॉक्टर और रेजिडेंट भी फोटो खिंचवाकर कृष्ण जन्माष्टमी की एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं।
66a8c5826a0e85fd51226ac3cec49d40.webp