बाइक से टकराकर बालक गंभीर रूप से जख्मी

in #lakjimpur2 years ago

बाइक से टकराकर बालक गंभीर रूप से जख्मी

अमीनुद्दीन अंसारी

लखीमपुर खीरी। महेवागंज पुलिस चौकी से चंद कदम पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कस्बे के सिंगारपुर गांव निवासी मिथलेश का 12 वर्षीय पुत्र गौतम शुक्रवार की सुबह फेरी लगाने के लिए चौराहे पर सुबह लगने वाली अस्थाई आढ़त पर सब्जी और फल खरीदने गया था। इस बीच उसे किसी अज्ञात मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन उसे प्राइवेट क्लिनिक पर ले जाया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर शाम को घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी है। परिजन ने चौकी पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से वाहन को ट्रेस कर रही है।

Sort:  

बहुत बढिया