सम्राट अशोक क्लब ने मनाया 2284वा धम्मिया दिवस, निकाला विश्व शांति यात्रा!

in #samrat2 years ago

वर्थियम संवाददाता - संत कबीर नगर

जिले के मेंहदावल कस्बे में सम्राट अशोक क्लब द्वारा भारत की एकता व अखंडता के परिचायक महान सम्राट अशोक का 2284 वा धम्मिया दिवस व विश्व शांति यात्रा निकाला। इस यात्रा के मुख्य संयोजक गोविंद मौर्य, पप्पू मौर्य, पूर्व ग्राम प्रधान, राम राज मौर्य, प्रधान कुड़वा रहें। गोविंद मौर्य ने बताया कि यह यात्रा राष्ट्र के सम्मान में निकली जा रही है।
20221007_142831.jpg
वहीं मंगल मौर्य ने कहा की अशोक स्तंभ हमारे राष्ट्र का प्रतीक है जो हम सबको एक रहने की प्रेरणा देता है।
20221007_142517.jpg
आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा की सबसे पहले हम सब भारतीय हैं उसके बाद हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई-बौद्ध-जैन या किसी और जाति के, क्योंकि हमारे देश की संस्कृति हर वर्ग को एक रहना सिखाती है।
राम नारायण मौर्य ने कहा की हम सब भारतीय हैं इसीलिए सम्राट अशोक के पदचिन्हों पर चलते हुए राष्ट्र को एकता और अखंडता का पाठ पढ़ा रहे हैं।
20221007_142658.jpg
इसी क्रम में विजय मौर्य व डॉ० बृजेश निषाद ने कहा की आज विश्व को शांति की जरूरत है, यह यात्रा हर धर्म-जाति के लोगो को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती है।
पप्पू मौर्य व राम राज मौर्य ने कहा की अखंड_भारत के महान अशोक सम्राट के भारतीय परिचायक "अशोक स्तंभ" का 2284 वा धम्मिया दिवस एवम विश्व शांति यात्रा में सम्मिलित होकर विश्व को भारत की संप्रभुता व एकता को दर्शाने का कार्य हम हर साल मनाते रहते हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमाकांत मौर्य, पूर्व प्रधान, राम नारायण मौर्य, मंगल मौर्य, राम आशीष मौर्य, राम मिलन मौर्य, विजय मौर्य, आलोक श्रीवास्तव, शिव कुमार मौर्य 'फौजी', राम सूरत मौर्य 'वरिष्ठ समाजसेवी', लाल चंद्र विश्वकर्मा, डॅा० बृजेश निषाद, ध्रुव चंद निषाद आदि लोग उपस्थित रहें।