यूपी विधान मण्डल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति द्वारा की गई समीक्षा

20230713_134343.jpg
अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की प्रथम उपसमिति के द्वितीय अध्ययन दल की समीक्षा बैठक का आयोजन सभापति मनीष असीजा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में किया गया।

सभापति मनीष असीजा ने समिति के आगमन के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप समयबद्धता से पूर्ण कराना है। उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा जनहित में बेहतर कार्यों का किया जाना पाया गया। परन्तु विभागीय समन्वय में कमी महसूस की गयी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित के विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। परियोजनाओं के आरम्भ एवं पूर्ण होने के साथ ही समय-समय पर कार्य प्रगति का भी अवलोकन कराया जाए। अधिकारी भविष्य में संवेदनात्मक एवं भावनात्मक रूप से कार्यों का अंजाम दें। सदन द्वारा निर्देशित किया गया कि जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनको जल्द से जल्द क्रियाशील किया जाए। 2 घण्टे चली बैठक में सभापति एवं सदस्यगणों द्वारा जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की सकारात्मक सोच, प्रस्तुतिकरण एवं हर विभाग व योजना के बारे में सटीक जानकारी व हाजिर-जबावी के लिए मुक्तकंठ से सराहना की गई।