एटा पूर्व SP विधायक को गैंगस्टर एक्ट मामले में Court में पेश कर भेजा जेल,चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

in #eta2 years ago

20220610_111817.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी एटा जिले के पूर्व समाजवादी पार्टी के विधायक रामेश्वर सिंह यादव को एटा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत यूपी के आगरा जिले से गिरफ्तार किया गया था आगरा से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस विधायक को एटा लेकर पहुंची थी जिसके बाद कोतवाली देहात थाने में गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे विधायक को बंद किया गया था। जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में आज पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को जनपद न्यायालय में पेश किया गया था। अदालत में पेश करने के बाद पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव को कड़ी पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के अलीगंज विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव को गैंगस्टर एक्ट मामले में भारी पुलिस फोर्स तैनात किए जाने के बाद पुलिस अभिरक्षा के बीच जनपद न्यायालय में पेश किया गया था। जिसके बाद एटा पुलिस के द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के तहत कोर्ट में पेशी के बाद एटा जिला जेल भेज दिया गया। विधायक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजे जाने से पहले एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय परिसर से जेल के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एटा के अलीगंज जयपुर सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव को बेहद करीबी माना जाता था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव को एटा पुलिस के द्वारा कल आगरा जिले से देर शाम गिरफ्तार किया गया था। आगरा से गिरफ्तार करने के बाद पूर्व सपा विधायक को एटा पुलिस भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एटा की कोतवाली देहात लेकर पहुंची थी। पूर्व सपा विधायक की गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिलते ही सैकड़ों समर्थकों का जमावड़ा थाने पर पहुंच गया था। जिसके बाद एटा एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव को कोतवाली देहात थाने के अंदर बंद किया गया था मायने में बंद करने के बाद भारी पुलिस को थाने के आसपास तैनात किया गया था। आपको बता दें कि गिरफ्तार किए जाने से पहले पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करने और गैंगस्टर एक्ट में कई मुकदमे दर्ज थे इन संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमों पर पूर्व सपा विधायक फरार थे। इसके साथी दिल के छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव अभी भी गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे हैं। गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे पूर्व सपा विधायक के छोटे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सरगर्मियां तेज हो गई हैं जल्द ही पुलिस टीमों के द्वारा फरार चल रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को तलाश करने में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई है।20220610_111854.jpg20220610_111837.jpg20220610_111912.jpg